News
International International बैंकॉक.बुधवार से मंगल ग्रह पृथ्वी के काफी करीब आ जाएगा और इसे आप खुली आंखों से भी देख सकते हैं। पृथ्वीवासी मंगल ग्रह को फरवरी 2008 तक देख पाएंगे। इसके बाद यह पृथ्वी से दूर चला जाएगा।
थाई एस्ट्रॉनोमी एसोसिएशन (टीएए)की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक चक्कर लगाते हुए मंगल ग्रह सूर्य के विपरीत दिशा में पहुंच जाएगा। इस कारण यह ग्रह पृथ्वी के बेहद करीब आ जाएगा।
टीएए की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि मंगल ग्रह औसतन दो साल दो माह के अंतराल पर पृथ्वी के करीब आता है। इस बार यह पृथ्वी की कक्षा बेहद करीब आ जाएगा। मंगल ग्रह शुक्र, बुध और पृथ्वी से बहुत हद तक मिलता जुलता है।
ज्वालामुखी विस्फोटों के कारण इसके सतह में लगातार बदलाव आते रहते हैं। बुधवार को सूर्यास्त के बाद आधे घंटे तक मंगल ग्रह काफी तेज चमक के साथ नजर आएगा। जनवरी के बाद इसकी चमक कुछ फीकी पड़ती जाएगी।