bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

नौकरी ढूंढे श्रीमान

न्यूयॉर्क. दफ्तर में अगर आपका बॉस रोज आपकी खिंचाई करे तो इससे पहले कि आप तनाव और हताशा का शिकार होकर बीमार पड़ जाएं, बेहतर होगा अपने लिए नई नौकरी ढूंढ़ लें। नौकरीपेशा अमेरिकियों पर किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

न्यू मेक्सिको यूनिवर्सिटी की अध्ययनकर्ता पामेला लुटजेन सैंडविक के हवाले से ‘न्यूजवीक’ ने बॉस के व्यवहार को ‘लगातार धमकाने, अपमानजनक, र्दुव्‍यवहार और नौकरी छोड़कर जाने के लिए प्रेरित करने’ जैसी हरकतों से परिभाषित किया है। जर्नल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में प्रकाशित अपने शोध पत्र में पामेला ने कहा है कि बॉस के लगातार खराब व्यवहार से कर्मचारियों के तनावग्रस्त होने व अपने काम से असंतुष्ट होने की आशंका ज्यादा रहती है।

पामेला और उनके सहयोगियों ने दफ्तर में क्लर्क की नौकरी करने वाले 40 लोगों पर अध्ययन के बाद यह नतीजा निकाला है। इसके लिए कर्मचारियों के मूत्र में तनाव पैदा करने वाले हार्मोन एपिनेफ्रिन की मात्रा का आकलन किया गया।

शोर बढ़ाए तनाव :
शोध में पाया गया कि शोर-शराबे वाले माहौल में काम करने पर कर्मचारियों में तनाव बढ़ जाता है। छोटे-छोटे केबिननुमा दफ्तर बनाने पर भी इस समस्या का हल नहीं निकाला जा सकता।

आंखों पर खतरा :
‘न्यूजवीक’ ने एक अन्य अध्ययन के हवाले से कहा है कि रोजाना कंप्यूटर के सामने बैठकर घंटों काम करने वालों की आंखों को ज्यादा खतरा होता है। उन्हें आंखें लाल होने, जलन और डबल विजन की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा कुर्सी पर लगातार बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी में भी विकार पैदा हो सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: