Sports
Other Sports Other Sports नई दिल्ली.भारत फीफा की ताजा रैंकिंग में दो स्थान ऊपर 143वें जबकि एशियाई रैंकिंग में 26वें नंबर पर पहुंच गया है।
फुटबाल की सर्वोच्च संस्था की रैंकिंग में भारतीय टीम के 158 अंक हैं। इस रैंकिंग से पता चलता है कि भारत ने पिछले 12 महीने में कुछ प्रगति की है क्योंकि एक साल पहले इसी समय वह 157वें नंबर पर था।
भारतीय टीम की रैंकिंग में यह सुधार नेहरू कप फुटबाल टूर्नामेंट की खिताबी जीत से आया। बाईचुंग भूटिया की अगुवाई में टीम हालांकि यह लय बरकरार नहीं रख सकी और 2010 विश्व कप क्वालीफायर्स के पहले दौर में लेबनान से हार गयी।
भारत को अपनी सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग तक पहुंचने के लिये अब भी काफी लंबी दूरी तय करनी होगी। भारत फरवरी 1996 में 94वें नंबर पर था जो उसकी सर्वश्रेष ्ठ रैंकिंग है। विश्व रैंकिंग में चोटी की 20 टीमों में कोई बदलाव नहीं आया है। अर्जेन्टीना चोटी पर कायम है। उसके बाद ब्राजील और विश्व चैंपियन इटली का नंबर आता है।