चेन्नई.
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के एक तमिल दैनिक में छपे इंटरव्यू के खिलाफ दायर याचिका पर मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बैंच ने कानूनी नोटिस जारी कर 7 जनवरी तक जवाब देने को कहा है।
टीवी इंटरव्यू से उठा विवाद
सुष्मिता ने एक चैनल को इंटरव्यू दिया था, जिसे तमिल दैनिक ने 7 अक्तूबर को प्रकाशित किया था। इंटरव्यू में सुष्मिता ने विवाह पूर्व यौन संबंधों को जायज ठहराते हुए भारतीय समाज में कौमार्य के नियम पर सवाल उठाए थे। याचिका में सुष्मिता पर भारतीय संस्कृति का अपमान करने व भारतीय युवाओं को गुमराह करने के आरोप लगाए गए हैं। तिरुचि के एक वकील ने पिछले शुक्रवार को यह याचिका दायर की थी।
इससे पहले भी कानूनी कार्रवाई झेल चुकी हैं अभिनेत्रियां
द. भारतीय अदाकारा खूशबू के अलावा शिल्पा शेट्टी व राइमा सेन को अमर्यादित आचरण के लिए कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा था।