bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaInterviews Interviews

मंजू भाटिया के कैरियर की सिल्वर जुबिली

मुंबई. Manju bhatiyaभजन समाज्ञी मंजू भाटिया ने अपने गायन कैरियर के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। अपने कैरियर की सिल्वर जुबिली के उपलक्ष्य में चर्चगेट स्थित गरवारे क्लब में आयोजित समारोह में मंजू भाटिया ने ‘दैनिक भास्कर’ से विशेष बातचीत में कहा- ‘मुझे तो पता ही नहीं चला कि कब मैंने भक्ति रस में डूब कर गाना शुरू किया और कब 25 साल पूरे हो गए।

ईश्वर ने जो कराया, करती चली गई।’ इन 25 सालों के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनियों ने मंजू भाटिया के 24 एलबम, रामायण की सोलो डीवीडी, देश-विदेश में आयोजित उनके कार्यक्रमों की लाइव रिकॉर्डिग के एलबम आदि बहुत कुछ रिलीज किया है।

उनके गाए एलबम ‘पतित पावन सीताराम’, ‘भजन सुमन’, ‘राम माला मणि माला’, ‘सुंदरकांड’, ‘श्रीहरि सुमिरन’, ‘दोहावली’, और ‘जब लागी हो लगन’ खास लोकप्रिय रहे हैं।

‘आस्था’ और ‘संस्कार’ चैनलों पर मंजू भाटिया 4 साल से लगातार छाई हुई हैं। जुबिली ईयर सेलीब्रिशन के तहत वह अपना नया एलबम ‘बजरंग बाण’ रिलीज करने के अलावा अमेरिका, रूस, मॉरिशस और दुबई आदि देशों में लगातार भजन संध्याओं के कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी, जहां वह पहले से ही प्रसिद्ध हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: