bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

पांच साल बाद इंदौर में होगी फामरूला रेस

इंदौर. f one पीथमपुर का ऑटो टेस्टिंग ट्रैक देश में सबसे बड़ा होगा और पांच साल बाद पूरी दुनिया के आकर्षण का केंद्र भी बनेगा। दुनियाभर के छात्र इंजीनियर अपने कार मॉडल लेकर यहां आएंगे। इसकी शुरुआत 2010 से एशियाई देशों के विद्यार्थियों के बीच होने वाली फामरुला रेस से हो जाएगी।

देश को 2016 तक दुनिया का प्रमुख ऑटोमोबाइल हब बनाने के लिए नेट्रिप सात स्थानों पर ऑटो टेस्टिंग ट्रैक बना रहा है। पीथमपुर में 4123 एकड़ पर बनने वाला 15 किलोमीटर का ट्रैक देश का सबसे बड़ा और दुनिया के चुनिंदा ट्रैक में शामिल होगा। इसे 2010 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

हालांकि इसे हासिल करने के लिए ऑटोमोबाइल इंजीनियरों की भी जरूरत होगी। इसे ध्यान में रखते हुए ट्रैक विकसित कर रही नेट्रिप ने सोसायटी फॉर ऑटोमोटिव इंजीनियर्स (एसएई), इंडिया को 268 एकड़ जमीन एकेडमिक गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराई है।

इस पर शुक्रवार से विद्यार्थियों के लिए देश की पहली बाहा इंडिया कॉम्पिटिशन शुरू हुई। बाहा का मतलब वाहन होता है। अब हर साल जनवरी में यह कॉम्पिटिशन होगी। तीन साल बाद 2010 में एशियाई देशों के विद्यार्थियों के बीच और पांच साल बाद अंतरराष्ट्रीय फामरुला रेस होगी, जिसमें दुनियाभर के विद्यार्थी अपने कार मॉडलों की श्रेष्ठता साबित करने के लिए कॉम्पिटिशन में उतरेंगे। ऑटोमोटिव रिसर्च ऑफ इंडिया के सीनियर डायरेक्टर डॉ. के.सी. वोरा कहते हैं कॉम्पिटिशन से विद्यार्थियों को कार मॉडल बनाने का मौका मिलेगा।

पूरी दुनिया के विद्यार्थी जुटने लगेंगे तो ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के प्रति माहौल अपने-आप बनने लगेगा। एसएई के अध्यक्ष डॉ. पवन गोयनका भी मानते हैं कॉम्पिटिशन से इंदौर का ऑटोमोबाइल सेक्टर भी तरक्की करेगा।

ये हैं अन्य ट्रैक
सिलचर 65 एकड़
रायबरेली 450 एकड़
पूणो 148 एकड़
चेन्नई 304 एकड़
मानेसर 50 एकड़
अहमदनगर 450 एकड़

बाहा इंडिया का सफर
5 सितंबर 2006 को बाहा इंडिया कॉम्पिटिशन की घोषणा हुई। देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों से प्रस्ताव मांगे गए।
52 कॉलेजों ने आवेदन किया, जिनमें से 27 की टीम चुनी गईं।
इन टीमों को इंजन व गियर बॉक्स के साथ किस्तों में दो-दो लाख रुपए व कार डिजाइनिंग की ट्रेनिंग दी गई।
15 नवंबर 07 को एसएई को पीथमपुर ट्रेक पर 268 एकड़ जमीन मिल पाई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: