bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

मुनाफ पटेल लापता बोर्ड अंजान

मुंबई / वडोदरा.munaf भारत के तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल अपने अकेले रहने की आदत के चलते समकालीन क्रिकेटरों में रहस्यमय व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं । विगत कई दिनों से लापता होने के चलते उनकी यह छवि आम हो गई है और अभी वे कहां हैं । इस सवाल का जबाव महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन से लेकर बीसीसीआई तक किसी के पास नहीं हैं।

दरअसल मुनाफ को रणजी मैच खेल कर ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए फिटनेस टेस्ट देना था परन्तु वे न तो मुंबई पहुंचे और न ही संबंधित अधिकारियों को कोई सूचना दी। इस वजह से अब उनके गायब होने की खबरें तूल पकड़ने लगी हैं।ऑस्ट्रेलिया दौरे हेतु बीसीसीआई ने ईखर एक्सप्रेस को 17 वें खिलाड़ी के रूप में चिन्हित किया था।

नमाज अदा की: बहरहाल ईखर एक्सप्रेस की मां ने मुनाफ के अंकलेश्वर में होने का दावा किया है। भास्कर से फोन पर बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि मुनाफ ने सुबह ईद की नमाज गांव में अदा की । इसके बाद वह अंकलेश्वर में रहने वाले रिश्तेदार के यहां गए हैं और देर रात वापस लौटेंगे।

नो कमेंट: मुनाफ महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खेलते हैं । एसोसिएशन प्रमुख अजय शिर्के का कहना है कि हमें मुनाफ की उपस्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं इस बिंदु पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। उधर महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की रणजी ट्रॉफी टीम के कोच चंद्रकांत पंडित ने तेज गेंदबाज के बारे में टिप्पणी करने से ही इंकार किया है।

हमें भी बताएं: उधर बीसीसीआई सचिव निरंजन शाह ने मुनाफ के बारे में पूछने पर प्रति प्रश्न किया और कहा कि मुनाफ कहां है? यदि आपको उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो हमें भी सूचित करें ।

इससे पहले बीसीसीआई ने कहा था कि संभवत: मुनाफ बेंगलूर स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी अथवा चेन्नई एमआरएफ पेस फाउंडेशन में होगें किन्तु उक्त संस्थाओं ने अपने यहां मुनाफ के होने से इंकार कर दिया । इसके बाद तेज गेंदबाज की उपस्थिति को लेकर रहस्य और गहरा गया ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
jai singh
Wednesday, 26th Dec 2007, 11:01
Please give the distict wise news of rajastjan state like ''rajasthan patrika''.