bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

महिला नक्सली का मकान मालिक गिरफ्तार

रायपुर. नक्सलियों की मानपुर एरिया कमेटी की सदस्य जमुना उर्फ जमुनी किराए का मकान लेकर फाफाडीह के साहूपारा में रह रही थी। महिला नक्सली को पकड़े जाने के बाद किराए के घर पर छापा मारा गया था, वहां से पुलिस ने बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य और 84 हजार रुपए जब्त किए गए थे।

उसकी गिरफ्तारी के बाद से ही साहूपारा नत्थूबाड़ा स्थित मकान का मालिक अमृतलाल पिता मंगलूराम (48) फरार हो गया था। पुलिस उसके घर पर कड़ी निगाह रखे हुई रखी थी, आज उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। अमृतलाल पर किराएदार की सूचना थाने में नहीं देने का आरोप है। देवेंद्रनगर थाने में धारा 188 के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया।

राजनांदगांव जिले के सिवनी गांव में पकड़ी गई महिला नक्सली जमुना उर्फ जमुनी उर्फ सपना राजधानी में किराए का घर लेकर सुरक्षा तंत्र भेदने की तैयारी की थी। बड़ी वारदात की प्लानिंग के लिए ही जमुना ने अपने पति के साथ यहां कैंप किया था।

पूछताछ में मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि पकड़े जाने के तीन-चार दिन पहले पहले उसने दो कमरे 12 सौ रुपए किराए में बुक कराए थे, तब उससे ज्यादा पूछताछ नहीं की थी। बताते हैं, आरोपी मजदूरी करता है। पुलिस को शेजबहार में भी उसके एक मकान का पता चला है। उसके तीन बेटे हैं।

देवेंद्रनगर इलाके में नक्सली ठिकाने का पता चलते ही पुलिस ने एक-एक घर का सर्वे कर किराएदारों की सूची तैयार करने में जुट गई। गुरुवार को फोकटपारा में दिलीप सोनी के खिलाफ मामला दफा 188 के तहत जुर्म दर्ज किया था। उसने भी अपने यहां रहने वाले किराएदारों की सूचना संबंधित थाने को नहीं दी थी। कुछ मकान मालिक आज थाने पहुंचे और अपने यहां रहने वाले किराएदारों की सूचना दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: