bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

खुद के सीने में उतार ली गोली

रायपुर. dead बंधवापारा में दुमंजिले मकान के ऊपरी कमरे में शुक्रवार शाम 6 बजे सिक्युरिटी संचालक के बेटे सुशील सोनी (19) ने खुद को 12 बोर की दो नाली बंदूक से गोली मार ली। फायरिंग की आवाज से हड़बड़ाए घर वाले कमरे की तरफ भागे। कमरा भीतर से बंद था।

सब्बल से दरवाजा तोड़ा गया, वहां खून से लथपथ सुशील फर्श पर पड़ा था। तत्काल उसे आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल युवक का शव मरचुरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम कल होगा।

पुलिस अफसरों ने बताया कि घटना से पहले युवक घर वालों से बातचीत कर घर की ऊपरी मंजिल में अपने कमरे में चला गया। भीतर से दरवाजा बंद किया और सिने के बाएं हिस्से में बंदूक टिकाकर ट्रिगर दबा दिया। गोली की आवाज से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। इकलौते बेटे को खून से लथपथ देखकर उसके माता-पिता समेत परिजन बिलख पड़े।

पुलिस घर पर पहुंचती, इससे पहले ही पड़ोसियों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। पुरानीबस्ती टीआई जीवन नागेश ने बताया कि फिलहाल कमरे को सील कर दिया गया है। कल कमरे की तलाशी लेकर पता लगाया जाएगा कि मृतक ने सुसाइड नोट छोड़ा है अथवा नहीं।

खुदकुशी की स्पष्ट वजह फिलहाल पता नहीं चल रही है। बताते हैं कि कुछ महीने पहले वह छत से कूद गया था, हालांकि घर वाले उस घटना में युवक को अनियंत्रित होकर छत से गिरना बताते हैं।

सुशील के पिता कमल प्रसाद सोनी ‘प्रयाग’ सिक्युरिटी सर्विस चलाते हैं, जिसका दफ्तर घर पर ही है। सुशील कभी-कभार पिता के काम में मदद किया करता था। पिछले साल 10वीं में फेल होने के बाद वह पढ़ाई छोड़ दिया, तभी से वह थोड़ा गुमसुम रहने लगा था। चार भाई बहनों में वह दूसरे नंबर का है। पूछताछ में परिवार वालों ने पुलिस को बताया है कि बंदूक अक्सर नीचे रहती थी, युवक उसे ऊपर कब ले गया किसी को पता नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: