Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood फिल्म रिव्यू.
शुक्रवार को रिलीज फिल्म ‘वेलकम’ का दर्शकों ने भी जोश और उत्साह के साथ वेलकम किया है। फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी ने एक बार फिर बेहतरीन कॉमेडी के जरिये दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया।
साथ ही अनिल कपूर और नाना पाटेकर की दमदार भूमिका ने दर्शकों को तीन घंटे बांधे रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दर्शकों को फिल्म पसंद आई और कुछ तो दोबारा देखने का भी मन बना चुके हैं।
फिल्म की कहानी कुछ यूं है। उदय शेट्टी (नाना पाटेकर) एक डॉन है और उसकी बहन संजना (कैटरीना) की शादी इसी वजह से नहीं हो पाती है। संजना की मुलाकात राजीव (अक्षय) से होती है। राजीव के चाचा डॉ. घुंघरू (परेश रावल) उसकी शादी अच्छे परिवार में करना चाहते हैं लेकिन राजीव को संजना से प्यार हो जाता है।
सगाई के दिन इशिका नाम की लड़की बीच में आकर दावा करती है कि वह राजीव की पत्नी है। इसके बाद कहानी में कई मोड़ आते हैं। फिल्म डायरेक्टर अनीस बजमी की ‘नो एंट्री’ के बाद फिर सफल वापसी है।