bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

महाकाल, ओंकारेश्वर में सुरक्षा कड़े

नई दिल्ली. पिछले कुछ समय के दौरान देश के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों व शहरों में हुए आतंकवादी हमलों को देखते हुए अब मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर व ओंकारेश्वर जैसे धार्मिक स्थलों सहित राज्य के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर के अलावा अन्य बड़े प्रमुख शहरों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार विशेष रणनीति पर काम कर रही है।

पुलिस विभाग में शीर्ष सूत्रों के मुताबिक आने वाले समय में राज्य पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली में नई चुनौतियों के अनुरूप बदलाव संभावित है। अगर सबकुछ निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप रहा तो सुरक्षा कारणों से अगले सावन मास में उज्जैन व ओंकारेश्वर में दर्शनार्थियों को कड़े सुरक्षा चक्र से होकर गुजरना होगा।पुलिस विभाग अपनी नई रणनीति पर अमल शुरू करते हुए राज्य सरकार से बजट में बढ़ोतरी की सिफारिश भी करने जा रहा है।

सूत्रों ने भास्कर को बताया कि पिछले कुछ अरसे के दौरान वाराणसी के संकटमोचन हनुमान मंदिर और हैदराबाद में मक्का मस्जिद के अलावा अन्य शहरों में हुए आतंकी हमलों को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार भी एहतियात के तौर पर सतर्कता बरतने जा रही है।

इसमें मुख्य रूप से राज्य के बड़े शहरों, महत्वपूर्ण धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों के लिए पुलिस विभाग में मौटे तौर पर बम निरोधी दस्ते, पुलिस विभाग की चौकसी व निगरानी, पुलिस विभाग के बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ विस्तार, अधिक गश्ती दलों की तैनाती के लिए अतिरिक्त बजट का निर्धारण किया जाना है।

आतंकवाद से निपटने के लिए राज्य सरकार पुलिस प्रशिक्षण पर भी जोर दे रही है। इसके तहत अगामी वर्षों में राज्य सरकार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के प्रशिक्षण की क्षमता दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार करने की दिशा में गंभीरता से प्रयासरत है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: