bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

गले मिले और कहा ईद मुबारक

ग्वालियर.mubarak शहर में शुक्रवार को सुबह से ही चारों तरफ ईद-उल-जुहा की रौनक बिखरी हुई थी, जिस रास्ते को देखो उसी रास्ते से नए परिधान पहनकर सजे संवरे बच्चे व बड़े ईदगाह और मस्जिद की तरफ जा रहे थे। ईदगाह परिसर में लोगों का हुजूम लगा हुआ था। शहर काजी अब्दुल हमीद कादरी द्वारा तय किये गये नमाज के वक्त से पहले ही मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाहों और मस्जिदों पर एकत्रित होने लगे थे।

शहर में मस्जिद हजरत जी दानाओली, ईदगाह मुरार, ईदगाह कम्पू, शाही जामा मस्जिद फोर्ट ग्वालियर, दरगाह हजरत ख्वाजा खानून, मस्जिद उस्मानी गेंडे वाली सड़क, मस्जिद गाड़ी वालान, मस्जिद एक मीनार आपागंज, मोती मस्जिद फूलबाग, मस्जिद यात्था खां आपागंज, मस्जिद टोंटा की बजरिया, मस्जिद हजरत जी नूरगंज, ईदगाह मोतीझील, मस्जिद बाबू खां की गोठ, मस्जिद शमशेर खां लोहिया बाजार, मस्जिद दरगाह मेहराब शाह, थाटीपुर, झांसी रोड,पिछोरों की पहाड़िया, सिगौरा, जिंसी का नाला सहित शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों पर नमाज अदा की गई।

मुकर्रर वक्त पर जैसे ही अल्ला-हो अकबर कहकर नीयत बांधी वैसे ही वहां शांति छा गई और खुदा की बारगाह में सभी के सिर झुक गए। इसी के साथ हजारों नमाजियों ने अल्लाह की इबादत में एक साथ सजदा किया। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुरार के अध्यक्ष अविनाश यादव के नेतृत्व में ईदगाह मुरार पर मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर रामवरन सिंह गुर्जर, रामचरण सिंह पटेल, राजकुमार दुबे, गिरीश जैन,ओपी शर्मा,रूपेश दुबे,योगेश अग्रवाल, प्रेम सिंह कुशवाह उपस्थित थे। सपा के नेता भूपेन्द्र भदौरिया, अभयराज सिंह, राकेश पाल अवाड़पुरा में मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई दी। वहीं घरों में दिनभर दावतों के दौर के बीच ईद मिलन का सिलसिला चलता रहा। बच्चों ने ईद के अवसर पर घर के बड़ों से ईदी ली।

जेल में भी पढ़ी गई नमाज
ईद-उल-जुहा के अवसर पर केन्द्रीय जेल में ढाई सौ बंदियों और जेल कर्मियों ने ईद की नमाज अदा की। जेल अधीक्षक केपी श्रीवास्तव ने बताया कि केन्द्रीय जेल में डेढ़ सौ बंदियों व कर्मचारियों ने ईद-उल-जुहा के अवसर पर नमाज अदा की। इसके बाद जेल अधीक्षक, जेलर पीएल लवाना ने बंदियों को गले लगाकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। बंदियों ने भी इस अवसर पर अपराध से दूर रहने की शपथ ली।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: