bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

अकीदत के फूल, श्रद्धा की चादर

जयपुर. bhaskar अल्लाह ताला को याद करते हुए अकीदतमंदों ने जुमा के रोज सुबह चार दरवाजा स्थित मौलाना जियाउद्दीन दरगाह में चादर चढ़ाई। यह आयोजन दैनिक भास्कर के 11 साल पूरे होने पर ईद-ए-कुर्र्बा के मौके पर किया गया। सुबह की नमाज के बाद भास्कर की ओर से समूह के सदस्यों ने चादर चढ़ाई।

बड़ी संख्या में अकीदतमंदों व नमाजियों के बीच अकीदत के फूल चढ़ाए तथा खुशबू बिखेरी। भास्कर की ओर से नमाजियों एवं अन्य को मिठाई के रूप में रेवड़ियां वितरित की र्गई। इस मौके पर दरगाह के नाजिम सैयद अजीजुद्दीन रियाई बादशाह मियां ने सभी को ईद का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अल्लाह सभी को अच्छी नीयत वाला बनाए।

त्यौहारों के माध्यम से भाईचारा बना रहे। एक-दूसरे के त्यौहारों में आते-जाते रहें ताकि एक स्वस्थ परंपरा जिंदा रह सके। ईद के मौके पर मुल्क में अमन व भाईचारे के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने दुआएं कीं।

आज शनि मंदिर में पूजन : आयोजनों में शनिवार को ओटीएस सर्किल के शनि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। आरती के बाद प्रसाद बांटा जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: