bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

प्लेट में बापू, पटेल

सिकंदरा (दौसा). hey ram कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी के स्वागत कार्यक्रम में शुक्रवार को सिकंदरा चौराहे पर नाश्ते में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र वाली कागज की प्लेटें परोसी गईं। ये प्लेटें लोगों के पैरों में ठोकरें खाती रहीं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक मुकेश बासड़ा व प्रदेश प्रतिनिधि सुरेन्द्र जांगिड़ ने बताया कि मंत्री के स्वागत में नाश्ते के दौरान जो प्लेट परोसी गई, उनमें गांधीजी व पटेल के चित्र थे। इन प्लेटों को उपयोग के बाद सड़क पर फेंक दिया गया।

इससे महापुरुषों के चित्र पैरों में पड़े रहे। परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस पर रोष जताते हुए महापुरुषों के चित्रों वाली प्लेटों पर रोक लगाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: