bhaskar Web English
HomeNewsNational National

राहुल गांधी शामिल होंगे!

मुंबई.rahul तेजी बच्चन के अंतिम संस्कार में नेहरू-गांधी परिवार से कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना है। वे हरिवंशराय बच्चन के अंतिम संस्कार में भी गांधी परिवार की ओर से शामिल हुए थे।

गांधी-बच्चन परिवार के रिश्तों में पिछले कुछ वर्र्षो से भले ही खटास आ गई हो, लेकिन सोनिया तेजी को उनके जन्मदिन और नववर्ष की बधाई जरूर देती थीं। पिछले कुछ वर्र्षो से तेजी की तबीयत ज्यादा खराब रहने लगी तो सोनिया उन्हें फोन की बजाय ग्रीटिंग कार्ड भेजकर बधाई देने लगी थीं।

परिवार में सबसे छोटी थीं
तेजी बच्चन के निधन का समाचार मिलते ही यहां शिव नगर में उनकी बड़ी बहन स्व. गोविंद कौर के परिवार में भी शोक की लहर दौड़ गई। अमिताभ के मौसेरे भाई सर्वजीत सिंह ने बताया कि वे तड़के विमान से मुंबई रवाना हो रहे हैं।

सर्वजीत ने बताया कि उनके नाना खजान सिंह सूरी की चार बेटियां थीं। उनमें सबसे बड़ी रामकौर, दूसरी मिलाप कौर, तीसरी गोविंद कौर और सबसे छोटी तेज कौर थीं, जो बाद में तेजी बच्चन हो र्गई। तीनों बड़ी बहनों का पहले ही देहांत हो चुका है।



संबंधित खबरें
* तेजी बच्चन का निधन





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: