bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पीजीआई सीवीओ प्रो. अमोद गुप्ता का इस्तीफा

चंडीगढ़. पीजीआई के चीफ विजिलेंस ऑफिसर प्रो. अमोद गुप्ता ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वे पीजीआई के एडवांस आई सेंटर, आप्थोमोलोजी डिपार्टमेंट के हैड बने रहेंगे। बताया जा रहा है कि पीजीआई ने अब इस पद के लिए डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन ए के गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया है।

हालांकि इसकी अभी दिल्ली से एप्रूवल आनी बाकी है। प्रो. अमोद गुप्ता ने इस पद को छोड़ते वक्त पीजीआई डायरेक्टर को लिखे पत्र में कहा है कि उन पर अतिरिक्त कार्यभार से उनकी क्लीनिक्ल प्रैक्टिस पर असर पड़ रहा है।

प्रो. गुप्ता को इस पद पर 3 साल होने वाले हैं। प्रो. गुप्ता ने इस पद से इस्तीफा देने की पुष्टि की है। प्रो. गुप्ता के पास एचओडी के अलावा चैयरमेन ऑफ इम्पलॉइज वैल्फेयर कमेटी के अलावा सस्पेंशन रीव्यू कमेटी के चेयरमैन का भी कार्यभार है।

13 शिकायतें पेंडिंग
अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रो. गुप्ता ने बाकी ओहदों को छोड़ने के बजाय विजिलेंस डिपार्टमेंट के सीवीओ का चार्ज ही क्यों छोड़ा। इस समय पीजीआई के विजिलेंस डिपार्टमेंट के पास 13 शिकायतें पेंडिंग हैं जिसमें पीजीआई के अफसरों पर लगे गंभीर आरोपों के अलावा घपलों की शिकायतें भी हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: