bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

चंडीगढ़ पुलिस में 38 फीसदी बीमार

चंडीगढ. जिनसे सुरक्षा की उम्मीद की जाती है, वे ही स्वस्थ नहीं हैं। बात हो रही है चंडीगढ़ पुलिस की। एक हेल्थ चेकअप के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि यूटी पुलिस के 38 फीसदी पुलिस कर्मी विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हैं। कैंप में कुल ३२२३ कर्मियों का चेकअप किया गया। इनमें से कुल १२२५ पुलिसकर्मी बीमार पाए गए।

आईजी के थे निर्देश : चंडीगढ़ पुलिस के आईजी शांति कुमार जैन ने कैंप लगाने के लिए पिछले माह निर्देश दिए थे। उसके बाद सेक्टर-२६ पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल में पुलिसकर्मियों के लिए फ्री मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। इस कैंप में कर्मियों को सख्ती से अलग-अलग दिनों पर मेडिकल चेकअप करवाने को कहा गया।

इस कैंप के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे। चेकअप में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित पाए जाने पर मेडिकल अफसर ने पुलिस कर्मियों को मानसिक तनाव से बचने और कसरत करने की सलाह दी। अलग अलग बीमारियों के अलावा कुल ५१0 पुलिस कर्मियों को ओवरवेट भी पाया गया।

इलाज शुरू: मेडिकल चेकअप के नतीजे सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने इलाज की तरकीबें शुरू की हैं। थाना-३ और पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों की योग क्लासें लगाई जा रही हैं। स्ट्रेस गुरु कर्नल (रि) गुरसेवक सिंह स्ट्रेस मैनेजमेंट कैंप लगा रहे हैं।

इस कैंप को तीन अलग अलग सैशन में लगाया जा रहा है। कैंप का पहला सैशन सेक्टर-२६ स्थित पुलिस रिक्यूटमेंट एंड ट्रेनिंग सेंटर में ८ दिसंबर को लगाया गया। दूसरा सैशन १५ दिसंबर को लगाया गया और तीसरा सैशन शनिवार यानी २२ दिसंबर को लगाया जा रहा है। इस कैंप में हर सैशन में सैकड़ों मुलाजिम भाग ले रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: