bhaskar Web English
HomeNewsNational National

बम धमाकों के मामले में दो गिरफ्तार

लखनऊ.उत्तर प्रदेश की तीन अदालतों में हुए सीरियल ब्लास्ट के सिलसिले में यूपी पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। लखनऊ के पास बाराबंकी स्टेशन से पुलिस ने हूजी के दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है।

बताया जाता है कि गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादियों में से एक ने विस्फोटकों का इंतजाम किया था और इन्हें अदालत परिसर में रखने में मदद की थी। दूसरा संदिग्ध आतंकवादी उत्तर प्रदेश में हूजी का प्रमुख माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि 23 नवंबर को लखनऊ, वाराणसी और फैजाबाद की अदालतों में हुए धमाकों में 14 लोग मारे गए थे और दर्जनों लोग घायल हो गए थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: