bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

अगले माह मंगल से टकरा सकता है एस्टेरॉयड

लॉस एंजिल्स.Marsएस्टेरॉयड जनवरी माह में मंगल ग्रह से टकरा सकता है। यह अंतरिक्ष में आठ मील प्रति सेकेंड की गति से चक्कर लगा रहा है। हालांकि मंगल से एस्टेरॉयड की संभावित टक्कर का पृथ्वी पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। रशियन अकैडमी ऑफ साइंस के प्रवक्ता सर्गेई स्मिरनोव ने कहा कि अगर एस्टेरॉयड मंगल से टकराता है तो इससे तुंगुस्का घटना के समान विस्फोट हो सकता है। 1908 में मध्य साइबेरिया में मिट्योर गिरने की घटना को तुंगुस्का घटना कहा जाता है।

स्मिरनोव ने कहा कि एस्टेरॉयड के मंगल से टकराने की घटना का पृथ्वी पर कोई असर नहीं पड़ेेगा। उन्होंने कहा कि इस घटना को उच्च क्षमता वाली दूरबीनों की मदद से देखा जा सकता है और इससे कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक आंकड़े जुटाए जा सकेंगे।

स्मिरनोव ने कहा कि एक बड़े एस्टेरॉयड के वर्ष 2028 में पृथ्वी के नजदीक से गुजरने की संभावना है और अगर यह पृथ्वी से टकराता है तो इससे महाविनाश हो सकता है।

गौरतलब है कि अमरीकी वैज्ञानिकों ने नवंबर में एस्टेरॉयड की खोज की थी जो कि 8 मील प्रति सेकंड की गति से मंगल की ओर बढ़ रहा है। 100 मीटर व्यास वाले इस एस्टेरॉयड के अगले वर्ष 30 जनवरी को लाल ग्रह से टकराने की संभावना है। इससे कई मेगाटन टीएनटी के बराबर विस्फोट होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: