bhaskar Web English
HomeNewsNational National

तेजी बच्चन पंचतत्व में विलीन

मुंबई.बॉलीवुड स्टॉर अमिताभ बच्चन की मां और साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन की पत्नी तेजी बच्चन का अंतिम संस्कार आज मुंबई के जूहू श्मशान घाट पर किया गया। तेजी बच्चन के बड़े पुत्र अमिताभ ने मुखाग्नि दी।

इससे पहले अमिताभ के निवास प्रतीक्षा से सुबह 10 बजे तेजी बच्चन की अंतिम यात्रा शुरू हुई। करीब एक घंटे बाद जुहू स्थित रुईया पार्क पहुंची। इस यात्रा में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ ही आम जनता भी शरीक हुई।

तेजी बच्चन की शव-यात्रा में शामिल होने वालों में पूर्व उप-राष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत, अभिनेता विवेक ओबरॉय, उद्योगपति अनिल अंबानी, समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह, निर्देशक पहलाज निहलानी आदि कई जानी-मानी हस्तियां थीं।

लंबी बीमारी के बाद कल दोपहर 1.15 पर तेजी बच्चन ने अंतिम सांस ली। उनका इलाज पिछले एक साल से मुंबई लीलावती अस्पताल में चल रहा था। वे 93 साल की थीं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: