bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

हज: हमले की साजिश रचने वाले आतंकवादी गिरफ्तार

रियाद. सऊदी अरब में सुरक्षा बलों ने वार्षिक हज यात्रा के दौरान हमलों की साजिश रच रहे अल कायदा के आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। अल अरेबिया चैनल ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से शुक्रवार को बताया कि आतंकवादियों का इरादा सुरक्षा व्यवस्था में खलल डालना था।

आतंकवादियों को हज यात्रा शुरु होने से कुछ दिन पहले देश के विभिन्न शहरों से गिरफ्तार किया गया। हालांकि रिपॉर्ट में गिरफ्तार आतंकवादियों की संख्या के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। गृह मंत्री शहजादा नएफ ने बताया कि पिछले महीने संदिग्ध आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए एक अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए 208 लोगों का संबंध हज यात्रा से नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: