bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

अलकायदा के निशाने पर पाकिस्तान

वाशिंगटन.अमेरिका का कहना है कि अलकायदा ने अब पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी जनता के खिलाफ हमला करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर दिया है।

अमेरिका के रक्षा सचिव राबर्ट गेट्स ने कहा कि सीमा पार से आने वाले चरमपंथियों की संख्या में 40 फीसदी की कमी आई है। अलकायदा अब अपना अभियान पाकिस्तान के खिलाफ चलाने की योजना बना रहा है। अलकायदा अब पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी जनता के खिलाफ हमले को अंजाम देगा।

अमेरिकी रक्षामंत्री ने कहा कि सीमांत प्रांत में अलकायदा मजबूत हुआ है, इस बारे में कोई सवाल नहीं है। लेकिन अभी तक हम लोगों को अफगानिस्तान में कोई उल्लेखनीय नतीजा नहीं मिला है।

गेट्स ने कहा कि स्वागत में पाकिस्तानी फौजों ने अपने अभियान में कुछ उल्लेखनीय सफलता पाई है। पाकिस्तान के नए सेनाध्यक्ष जनरल परवेज कियानी से अमेरिका प्रभावित है और हम उनके साथ सहयोग करेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: