नई दिल्ली. 2007 के कैलेंडर वर्ष में भारत के जहीर खान एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं जबकि सचिन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं।
इस साल जहीर ने 33 मैचों में 40 विकेट अपने खाते में डाले जबकि इतने ही मैच खेलकर सचिन ने 1425 रन बना डाले। आंकड़ों के हिसाब से भारतीय बल्लेबाजों के लिए यह साल अच्छा कहा जा सकता है।
इस साल वनडे में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में युवराज सिंह का नाम सचिन के बाद चौथे नंबर पर है जिन्होंने 36 मैचों में 1287 रन बनाए हैं। उनके बाद पांचवे नंबर पर सौरव गांगुली हैं जिन्होंने 32 मैचों में 1240 और सातवें नंबर पर महेंद्रसिंह धोनी ने 37 मैचों में 1103 रन ठोके हैं। इस सूची में अव्वल रहे हैं आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हैडन।