मेलबर्न.
मास्टर ब्लॉस्टर सचिन तेंडुलकर का मानना है कि यदि टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में बेहतर प्रदर्शन करना है तो इसके लिए भारतीय बल्लेबाजों को अपने शॉट सेलेक्शन पर विशेष ध्यान होगा। उन्होंने कहा कि इस सीरीज में बल्लेबाजों का शॉट सेलेक्शन महत्वपूर्ण होगा लेकिन इसके लिए बेहतर तकनीक के साथ अपने आपको मानसिक तौर पर भी पूरी तरह फिट रखना होगा।
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर मीडिया से बातचीत करते हुए सचिन ने कहा कि हमारे पास काफी अच्छे बल्लेबाज मौजूद है और यदि एक बार वे टिक गए तो हम इस सीरीज का रुख बदल सकते हैं। इसके लिए बल्लेबाजों को अपने नब्ज पर नियंत्रण रखना होगा।
उल्लेखनीय है कि सचिन के लिए यह चौथा ऑस्ट्रेलिया दौरा है। सचिन ने कहा कि जब पहली बार 1991-92 में जब पहलीबार मैं ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गया तो शुरुआत में एडजस्टमेंट नहीं बना पाया था। बाद में महसूस हुआ कि मुझे कुछ स्ट्रोक नहीं लेना चाहिए था, खासकर मच के शुरुआत में तो कतई नहीं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में वसीम जाफर से पारी की शुरुआत करवाने के संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब में सचिन ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
टीम में वीरेंद्र सहवाग के शामिल किए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर सचिन ने कहा कि वीरेंद्र सहवाग अपनी बैटिंग की कुछ खास वजह के कारण टीम में रखे गए हैं। सचिन ने कहा कि टीम को सहवाग से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद हैे। गौरतलब है कि वर्ष 2003-04 के ऑस्ट्रेलिया दौरे में सहवाग का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था।