bhaskar Web English
HomeNewsNational National

लोकल ट्रेन में सिलेंडर फटा, 3 घायल

मुंबई. सेंट्रल मुंबई में शनिवार दोपहर एक लोकल उपनगरीय ट्रेन में अवैध रूप से ले जाया जा रहा एक एलपीजी सिलेंडर फटने से तीन लोग घायल हो गए।

सेंट्रल रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर करीब 1.15 बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से पनवेल जाने वाली एक लोकल ट्रेन में कॉटन ग्रीन स्टेशन के पास धमाका हुआ। एक यात्री द्वारा अवैध रूप से ले जाया जा रहा दो किलोग्राम का एक एलपीजी सिलेंडर फटने के कारण यह धमाका हुआ।

तीनों घायलों को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया है जहां रेलवे अस्पताल के डॉक्टर भी पहुंच गए हैं। रेलवे पुलिस अब भी उस यात्री की तलाश कर रही है जो सिलेंडर लेकर सफर कर रहा था। इस धमाके के बाद हार्बर लाइन पर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हुआ और बताया गया है कि लगभग 2 बजे ट्रेनों का आना-जाना फिर शुरू हो गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: