bhaskar Web English
HomeBusinessDalal Street Dalal Street

विदेशी मुद्रा भंडार में कमी

मुंबई.देश में विदेशी मुद्रा का कुल भंडार 14 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में एक सप्ताह पहले की तुलना में 59 करोड़ 90 लाख डालर घटकर 272 अरब 95 करोड़ 40 लाख डालर रह गया।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार इससे पहले 7 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 273 अरब 55 करोड़ 30 लाख डालर के रिकार्ड स्तर पर था। पिछले साल 15 दिसंबर को यह भंडार 175 अरब 51 करोड़ 90 लाख डालर था।

चौदह दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां एक सप्ताह पहले के 264 अरब 76 करोड़ डालर से कम होकर 264 अरब 16 करोड़ 40 लाख डालर रह गई। पिछले साल 15 दिसम्बर को इस मद में 168 अरब 47 करोड़ 90 लाख डालर की राशि थी।

आलोच्य सप्ताह में सोना भंडार 08 अरब 35 करोड़ 70 लाख डालर और विशेष निकासी अधिकार की राशि 30 लाख डालर बनी रही। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रखी सुरक्षित राशि 30 लाख डालर घटकर 43 करोड़ डालर रह गई।

पिछले साल 15 दिसंबर को सोना भंडार 06 अरब 49 करोड़ 40 लाख डालर, विशेष निकासी अधिकार की राशि 10 लाख डालर तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रखी राशि 54 करोड़ 50 लाख डालर के बराबर थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: