Sports
Other Sports Other Sports नई दिल्ली. विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने आज कहा कि वे अपने विश्व खिताब के बचाव में रूस के व्लादिमीर क्रैमनिक की चुनौती के लिए तैयार हैं। लेकिन फिलहाल उनकी नजरें जनवरी के शुरू में होने वाली कोरस मीट पर लगी हुई है।
आनंद ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मैं अगले अक्टूबर में क्रैमनिक के खिलाफ मुकाबले का इंतजार कर रहा हूं। लेकिन फिलहाल मेरा ध्यान मार्च तक होने वाले साल के तीन पहले टूर्नामेंट पर है।
उन्होंने कहा कि 12 जनवरी से हॉलैंड के विज्क आन जी में होने वाली कोरस शतरंज चैम्पियनशिप के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं। आनंद ने विश्व शतरंज में भारत के हालिया शानदार प्रदर्शन को स्वर्णिम दौर की शुरूआत बताते हुए कहा कि अभी भी हमें बहुत दूर तक जाना है।
उन्होंने कहा कि हमारे देश में शतरंज के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है और आने वाला समय भारत का होगा। आनंद एनआईआईटी माइंड चैम्पियन्स टूर्नामेंट की विजेता टीमों को यहां पुरस्कार प्रदान कर रहे थे।