bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

रुपए पर हमारा कोई दृष्टिकोण नहीं : चिदंबरम

मुंबई. वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि रुपये का विनिमय दर बाजार से निर्धारित होता है। इसमें हमारा कोई दृष्टिकोण है। उन्होंने कहा कि छह मुद्राओं की तुलना में घरेलू मुद्रा में केवल छह प्रतिशत का सुधार हुआ है, जबकि डालर के मुकाबले इसमें 12 प्रतिशत की मजबूती आई है।

उन्होंने कहा कि आपको निश्चित तौर पर वास्तविक प्रभावी विनिमय दर को देखना चाहिए। लार्सन एंड टूब्रो की 70वीं वर्षगांठ समारोह के मौके पर उन्होंने संवाददाताओं को कहा कि हमारा रुपये को लेकर कोई दृष्टिकोण नहीं है। रुपये का विनिमय दर बाजार से निर्धारित है।

यद्यपि उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार रुपये की मजबूती से प्रभावित क्षेत्रों की चिंताओं की ओर ध्यान देगी। डालर के मुकाबले भारतीय मुद्रा 39.50 प्रति डालर के स्तर पर है और इस वर्ष के दौरान रुपये में 12 प्रतिशत की मजबूती आ चुकी है। रुपये की मजबूती से प्रभावित हुए निर्यातकों के लिए सरकार ने पहले ही कई उपायों की घोषणा की है।

चिदंबरम ने कहा कि वह अर्थव्यवस्था के परिदृश्य से संतुष्ट हैं तथा उन्हें इस बात की खुशी है कि आठ दिसंबर को समाप्त सप्ताह में मुद्रास्फीति 3.75 प्रतिशत से घटकर 3.65 प्रतिशत रह गईहै जो नियंत्रण में है, जबकि कर राजस्व अधिक है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: