भुबनेश्वर. बीजू पटनायक एयरपोर्ट से टेकऑफ करते वक्त भारतीय वायुसेना का एक प्लेन क्रैश होने के बाद जल गया लेकिन पायलट को कुछ ही चोटें आईं और वे सुरक्षित बच गए।
खुर्दा कलेक्टर एनसी जेना ने बताया कि प्लेन के रनवे पर फिसलने और डिच से टकराने के कारण यह हादसा हुआ। यह हादसा तब हुआ सूर्यकिरण विमान ईंधन भरने के बाद टेकऑफ कर रहा था।
एसपी अमिताभ ठाकुर ने मौके पर पहुंचने के बाद कहा कि पूरा विमान जल गया और 30 से 40 मीटर के दायरे में इसके टुकड़े बिखर गए हैं। गौरतलब है कि यह विमान सेना के उन चार विमानों में से था जिन्हें कलाईकुंडा से विशाखापटनम के रास्ते में ईंधन भरने के लिए उतारा गया था।
एएसपी बीएन गुरु ने बताया कि विमान के पायलट विंग कमांडर रजत त्यागी खुद के ही प्रयासों से सुरक्षित बाहर आए हालांकि उन्हें दोनों पैरों में कुछ चोटें आई हैं लेकिन उनका इलाज कराया जा रहा है। सेना के तीन अन्य विमान सुरक्षित उड़ान भर चुके हैं।