bhaskar Web English
HomeNewsNational National

मणिपुर : जवानों-घुसपैठियों के बीच घंटों चलीं गोलियां

इंफाल. चंदेल जिले में मणिपुर पीपुल्स आर्मी के घुसपैठियों और सुरक्षा बलों के बीच भारी गोलीबारी की खबर है जहां सेना ने पिछले 15 नवंबर से घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए ऑपरेशन सोमताल-2 चला रखा है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक म्यांमार से जुड़ने वाली सीमा से लगे गांवों तुइलोंग, लायांग और एस बोंगजोई में शुक्रवार को आर्मी व असम राइफल्स के जवानों और घुसपैठियों के बीच भारी संघर्ष हुआ जिसमें काफी देर तक गोलियां चलती रहीं।

यह एनकाउंटर घने जंगलों में हुआ और कई घंटे चला। एमपीए यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट का लड़ाकू जत्था है जो कल सुरक्षा बलों से भिड़ गया। बताया गया है कि सीमावर्ती कई गांवों के लोग इस गोलीबारी की वजह से सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

कल के इस संघर्ष के बाद यूएनएलएफ ने दावा किया है कि कम से कम पांच जवान मारे गए हैं जबकि सेना ने इसका खंडन किया है। आर्मी ने कहा है कि सुरक्षा बल के दबाव के कारण घुसपैठियों को वापस अपने कैंपों की तरफ भागने पर मजबूर होना पड़ा। सेना ने चार घुसपैठियों को मार गिराने का दावा किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: