भावनगर. अपने चचेरे भाई के अपहरण और हत्या का आरोपी 16 वर्षीय सईद खान शनिवार को रिमांड गृह से फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि सईद को अपहरण और हत्या के इल्जाम में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने उसे रिमांड होम भेजे जाने का आदेश दिया था।
सईद के रिमांड गृह से फरार हो जाने के बाद रिमांड गृह के अधिकारियों ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है। गौरतलब है कि सईद ने कल कबूल किया था कि उसने ताहिर का अपहरण और हत्या उसके पिता से बदला लेने के उद्देश्य से की थी।