bhaskar Web English
HomeNewsNational National

हुसैन की प्रदर्शनी रुकी

नई दिल्ली. हिंदू देवियों की अर्धनग्न तस्वीरे बनाकर संघ परिवार की कड़ी आलोचना के शिकार हो चुके चित्रकार एमएफ हुसैन अब तक हिंदूवादियों की नजर की किरकिरी बने हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में उनकी एक प्रदर्शनी को लेकर बजरंग दल ने धमकी दी और आयोजकों ने प्रदर्शनी को रोक दिया।

द इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हुसैन की मुगल इंडिया श्रंखला की तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई गई थी लेकिन शनिवार को बजरंग दल की ओर से धमकी मिलने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया है कि आईआईसी को धमकी देते हुए कहा गया कि राजधानी की नामचीन सांस्कृतिक संस्था ने अगर विवादास्पद कलाकार के चित्रों की प्रदर्शनी को जारी रखा तो इसके नतीजे बुरे हो सकते हैं। खुद को हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ता बताकर कुछ युवाओं ने सेंटर के अधिकारियों को यह धमकी दी।

बजरंग दल, दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अशोक कपूर ने दावा किया है कि युवा कार्यकर्ता सेंटर गए थे और उन्होंने अफसरों से कहा कि हुसैन पहले भारतीय संस्कृति का अपमान कर चुके हैं इसलिए उनकी प्रदर्शनी नहीं लगाई जानी चाहिए।

गौरतलब है कि लंदन के फिदा संग्रहालय में स्थाई रूप से रखी गईं 20 पेंटिंग इस प्रदर्शनी में रखी गई थीं। बताया गया है कि इस प्रदर्शनी को आईसीसी दोबारा शुरू करने के लिए एक बैठक बुला रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: