bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

पेप्सीको बेवरेज बिजनेस तिगुना करेगी

चेन्नई. पेप्सी की सीईओ इंदिरा नूयी फूड एंड बेवरेज क्षेत्र की अग्रणी कंपनी पेप्सीको अगले पांच साल में अपने बेवरेज बिजनेस को तिगुना करने की योजना बना रही है। कंपनी की चेयरपर्सन और सीईओ इंदिरा नूयी के अनुसार यहां बेवरेज सेगमेंट में अपार संभावनाएं हैं। हम अपने ड्रिंक्स के पोर्टफोलियो को और मजबूत करना चाहते हैं, जो सभी उम्र के लोगों की जरूरतों को पूरा करेंगे। कंपनी अगले साल कई नए प्रोडक्ट्स लांच करेगी। कंपनी हाइड्रेशन और ओवरवेट श्रेणी के लोगों के लिए भी प्रोडक्ट्स लाएगी।

नूयी ने विश्वभर में बढ़ती अनाज की कीमतों पर चिंता जताई। उनके अनुसार अनाज का इस्तेमाल करने वाली कंपनी होने के कारण हमें कमोडिटी मुद्रास्फीति को मैनेज करना होगा। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने मौसमी उत्पादन सेंटर को पंजाब से बढ़ाकर अन्य राज्यों में भी स्थानांतरित करना चाहती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: