HomeVaamaFashion N Beauty Fashion N Beauty

धूम मचा दें, रंग जमा दें

न्यू ईयर ईव के लिए कई चीजें आपने सोच रखी होंगी, लेकिन ड्रेस के मामले में महिलाएं कंफ्यूज हो जाती हैं। आइए जानते हैं उन हॉट हॉलीवुड सेलिब्रिटीज की पार्टी ड्रेस के बारे में, जो स्टाइल से शाम अपने नाम कर लेती हैं।

paris hiltonपेरिस हिल्टन
अगर आप लंबी हैं तथा पैर पतले हैं और पार्टी इनडोर एरिया में है तो पेरिस हिल्टन की तरह स्लीवलेस शार्ट ड्रेस पहन सकती हैं। इस तरह के ड्रेस के लिए लाइट कलर के शाइन वाले कपड़े का चुनाव करें। अगर इसके ऊपर स्टोन और सिक्वेंस वर्क हो तो क्या कहने। इसके साथ अमेरिकन डायमंड या स्टोन स्टडेड ज्वैलरी पहनी जा सकती है।

katie holmesकेटी होम्स
अगर आप स्लिम हैं और डांस की शौकीन भी, तो केटी होम्स की तरह अरमानी की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन सकती हैं। यह ड्रेस न्यू ईयर ईव की रंगत को और बढ़ा देगी। ड्रेस के साथ ईयर रिंग्स और ब्रेसलेट पहनना ही काफी है, लेकिन डांस के हिसाब से फुटवियर का सिलेक्शन ध्यान से करें। इस ड्रेस के साथ ब्लंट हेयर बहुत ही ग्लैमरस लुक देते हैं।

reese witherरीस विदरस्पून
डांस के हिसाब से अगर आप ड्रेस का चुनाव करना चाहते हैं तो रीस विदरस्पून जैसी कॉकटेल पार्टी ड्रेस का चुनाव बेहतर होगा। रेड लो नेक ड्रेस डांस पार्टी में सेलिब्रिटी की पहली पसंद होता है, क्योंकि इसके साथ ज्यादा एसेसरीज की आवश्यकता नहीं होती। ट्रेंडी ब्रेसलेट और ईयर रिंग्स इस ड्रेस के साथ पर्याप्त हैं। डांस के हिसाब से बालों को बांधकर रखें।

catherine zeta jonesकैथरीन जेटा जोंस
पार्टी में अगर आप सेक्सी स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो परफेक्ट फिगर सेलिब्रिटी जेटा जोंस की तरह परपल कलर का ऑफ शोल्डर शार्ट ड्रेस पहन सकती हैं बशर्ते आप भी परफेक्ट फिगर की मलिका हों। रंग सांवला हो या गोरा, परपल कलर सभी पर जंचता है। सेक्सी लुक को परफेक्ट बनाना चाहते हैं तो इस ड्रेस के साथ लाइट ज्वैलरी तथा हाई हील जरूर पहनें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: