HomeAstrologyAstro Speak Astro Speak

ढाई दिन जरा बच के

चंद्रमा की चाल. वर्ष २00७ के आखिरी दो दिन और २00८ की पहली शाम तक कुंभ राशि वाले तनावग्रस्त रहेंगे। वजह वही है अष्टम का चंद्रमा अर्थात ढाई दिन का संकट जो इस राशि पर लगा हुआ है। इसलिए न्यू ईयर पार्टी में इस राशि के लोगों को बुलाएं जरूर, लेकिन उनकी गलतियों को हल्के ढंग से न लें और पार्टी को खराब होने से अवश्य बचाएं।

इनकी सेहत पर तो अवश्य ही ध्यान दें, साथ ही इनके खान-पान पर भी नजर रखें। जरा भी लापरवाही की तो आपकी नए साल की पार्टी खराब हो सकती है।

आइए जानते हैं २३ दिसंबर, २00७ से १७ जनवरी, २00८ के बीच के उन ढाई दिनों का हालचाल आपकी जन्मराशि के अनुसार

तुला- चंद्रमा वृष राशि में सुबह से २३ दिसंबर की शाम ६ बजकर पांच मिनट तक।

वृश्चिक- चंद्रमा मिथुन राशि में २३ दिसंबर की शाम ६ बजकर पांच मिनट से २५ दिसंबर की शाम ७ बजकर ११ मिनट तक।

धनु- चंद्रमा कर्क राशि में २५ दिसंबर की शाम ७ बजकर ११ मिनट से २७ दिसंबर की आधी रात ११ बजकर १७ मिनट तक।

मकर- चंद्रमा सिंह राशि में २७ दिसंबर की आधी रात ११ बजकर १७ मिनट से ३क् दिसंबर की सुबह ७ बजकर २३ मिनट तक।

कुंभ- चंद्रमा कन्या राशि में ३0 दिसंबर की सुबह ७ बजकर २३ मिनट से १ जनवरी २00८ की शाम ६ बजकर ५१ मिनट तक।

मीन- चंद्रमा तुला राशि में १ जनवरी की शाम ६ बजकर ५१ मिनट से ४ जनवरी की सुबह ७ बजकर ३४ मिनट तक।

मेष- चंद्रमा वृश्चिक राशि में ४ जनवरी की सुबह ७ बजकर ३४ मिनट से ६ जनवरी की शाम ७ बजकर २५ मिनट तक।

वृष- चंद्रमा धनु राशि में ६ जनवरी की शाम ७ बजकर २५ मिनट से ८ जनवरी की आधी रात के पश्चात ५ बजकर २0 मिनट तक।

मिथुन- चंद्रमा मकर राशि में ८ जनवरी की आधी रात के बाद 5:२0 बजे से ११ जनवरी की दोपहर १:३४ बजे तक ।

कर्क- चंद्रमा कुंभ राशि में ११ जनवरी की दोपहर १ बजकर ३४ मिनट से १३ जनवरी की शाम ७ बजकर १५ मिनट तक।

सिंह- चंद्रमा मीन राशि में १३ जनवरी की शाम ७ बजकर १५ मिनट से १५ जनवरी की आधी रात ११ बजकर २६ मिनट तक।

कन्या- चंद्रमा मेष राशि में १५ जनवरी की आधी रात ११ बजकर २६ मिनट से १७ जनवरी की आधी रात एक बजकर ५९ मिनट तक।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: