अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य प्रशासनिक एवं अधीनस्थ सेवा के 656 पदों के लिए आरएएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को प्रदेश के 913 परीक्षा केंद्रों पर होगी। आयोग ने 2 लाख 99 हजार 461 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र भेजे हैं। आयोग ने पांच रुपए नकद जमा करा कर डुप्लीकेट प्रवेश पत्र जारी करने की व्यवस्था भी की है, जो परीक्षा आरंभ होने से पहले तक भी प्राप्त किए जा सकते हैं।
प्रदेश में सबसे ज्यादा 79 हजार 288 अभ्यर्थी जयपुर में और सबसे कम 1 हजार 398 जैसलमेर में परीक्षा देंगे। सर्वाधिक 252 परीक्षा केंद्र जयपुर और सबसे कम छह परीक्षा केंद्र जैसलमेर में हैं। वहीं हाईकोर्ट ने आदेश देकर 12 अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी है। इनका केंद्र किशनगढ़ रखा गया है।