HomeNewsMetrosIndore Indore

आबकारी कंट्रोल रूम पर फेंका पेट्रोल बम

इंदौर. शुक्रवार देर रात बाइक से आए दो बदमाशों ने आबकारी कंट्रोल रूम पर पेट्रोल बम फेंक दिया। अधिकारियों का कहना है यह काम शराब तस्करों का है। सेंट्रल कोतवाली पुलिस के अनुसार कोठारी मार्केट के पास स्थित आबकारी विभाग के कंट्रोल रूम पर पेट्रोल बम से हमला किया गया।

उस समय कंट्रोल रूम में प्रभारी धर्मेद्रसिंह भदौरिया व चार आरक्षक थे। आवाज सुनकर वे दौड़कर बाहर पहुंचे तो देखा चैनल गेट के पास पर्दा जल रहा था। कर्मचारियों ने वहां से बाइक सावर दो लोगों को भागते हुए देखा जो हेलमेट पहने थे। टीआई आरके सोनकर ने बताया घटनास्थल से कांच की बॉटल के टुकड़े और पेट्रोल मिश्रित ज्वलनशील पदार्थ मिला है।

पहले भी किया था हमला
19 नवंबर को जिला कोर्ट में सांवेर जेल से पेशी पर आए संतोष रघुवंशी ने आबकारी विभाग के मुंशी यशवंत चौधरी तथा मणिराम कुशवाह पर चाकू से हमला कर दिया था। घटना के कुछ दिन पहले आबकारी विभाग ने संतोष की शराब पकड़ी थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: