HomeNewsMetrosIndore Indore

अब लैपटॉप से लैस होंगे शिक्षक

झाबुआ. राज्य शिक्षा केंद्र प्रदेश के प्रत्येक जिले के १५ चयनित हेड स्टार्ट केंद्र वाले माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को लैपटॉप देने पर विचार कर रहा है। इनमें जिले के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र की माध्यमिक शालाएं शामिल होंगी।

अपर मिशन संचालक, भोपाल राजेश जैन के आदेश के मुताबिक २00७०८ में हेड स्टार्ट केंद्र का सही ढंग से संचालन करने के लिए विद्यालयों में नोट बुक कम्प्यूटर यानी लैपटॉप देने के संबंध में विचार किया जा रहा है।

नवीन हेड स्टार्ट केंद्रों में लैपटॉप प्रदान करने की स्थिति में स्कूलों के चयन का आधार जिला मुख्यालय व नगरीय क्षेत्रों के माध्यमिक विद्यालय होंगे जिसकी सूची डाइस (डिस्ट्रिक्ट इन्फॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन, शिक्षा के लिए जिला सूचना प्रणाली) द्वारा राज्य शिक्षा केंद्र को प्राप्त हो चुकी है।

डाइस द्वारा केंद्र को भेजी गई सूची में जिले के चयनित केंद्रीय विद्यालय व अशासकीय संस्थाएं एवं शासकीय मिडिल स्कूल शामिल हैं। श्री जैन केअनुसार प्रत्येक जिले की संलग्न सूची से १५ विद्यालयों को जिला स्तर पर चिह्न्ति किया जाकर स्कूल के तीन से चार शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये वे शिक्षक होंगे जो कम्प्यूटर में रुचि रखते हैं या जिन्होंने कम्प्यूटर में विशेष योग्यता प्राप्त की हो।

विद्यालयों का चयन विशेष प्रक्रिया से
चिह्न्ति हेड स्टार्ट केंद्रों में कक्ष की तैयारी के लिए 12 हजार रुपए भेजे जाएंगे। अगर राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार पूर्व में हेड स्टार्ट केंद्रों के कक्ष की तैयारी हेतु 12 हजार रुपए भेजे जा चुके हैं तो विद्यालय से उक्त राशि वापस बुलवा ली जाए।
हेड स्टार्ट हेतु विद्यालयों को प्रक्रिया के अनुसार चयन करना होगा।

बच्चों को फायदा
जिन स्कूलों में हेड स्टार्ट केंद्र नहीं हैं, वहां प्रशिक्षित शिक्षक लैपटॉप लेकर जाएंगे और बच्चों को पढ़ने के तौर-तरीके, योजनाओं की जानकारी, कम्प्यूटर की कार्यप्रणाली का तकनीकी प्रशिक्षण देंगे।
इस सिस्टम से नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षक भी कम्प्यूटर की आधुनिक पद्धति अपनाकर इस क्षेत्र में पारंगत हो सकेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: