bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

जलियांवाला बाग पर खर्च होंगे पांच करोड़

अमृतसर. अगले वर्ष 13 अप्रैल से पहले शहीदों की धरती जलियांवाला बाग में लाइट एंड साउंड सिस्टम ही शुरू नहीं होगा, बल्कि विकास की रफ्तार भी तेज होगी। इस पर लगभग पांच करोड़ रुपए खर्च होंगे। बाग की सौंदर्यीकरण योजना पर विचार करने के लिए शनिवार को मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन आरएल भाटिया की अध्यक्षता में बैठक हुई।

उन्होंने कहा कि सन 1919 में बैसाखी के दिन अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सैकड़ों भारतीयों ने शहादत दी थी। उस दृश्य को लाइंट एंड साउंड से प्रस्तुत करना प्रशंसनीय है, लेकिन यह काम 13 अप्रैल से पहले पूरा हो तो बेहतर रहेगा। इसके अलावा बाग में शौचालय, विजिटर गैलरी बनवाने सहित अन्य कार्य भी इस अवधि से पहले हो।

डीसी पन्नू ने भारतीय पर्यटन विकास निगम और सांस्कृतिक मंत्रालय के अधिकारियों से कहा कि विकास का काम शुरू करने से पहले 15 जनवरी तक उन्हें पूरा नक्शा दिखाया जाए। इन कार्यो पर पांच करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस दौरान उन्होंने बाग परिसर का दौरा कर शहीदी ज्योति पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस मौके पर भारतीय पर्यटन विकास निगम के डीजीएम डीके शाह, केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी लव वर्मा, कमेटी के सचिव एसके मुखर्जी आदि उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: