News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. दंतेवाड़ा जेल ब्रेक के बाद नक्सली प्रदेश में और उत्पात मचा सकते हैं। खासकर महत्वपूर्ण कार्यालय और संस्थानों में नक्सली हिंसा की आशंका है। इनमें केंद्रीय संस्थानों एनएमडीसी और एसईसीएल के अलावा राज्य के कुछ सरकारी तथा औद्योगिक संस्थान भी शामिल हैं।
इन आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए रमन सरकार नक्सल मोर्चे पर कार्यो का रिव्यू करने जा रही है। गृहमंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के साथ बैठकर नए सिरे से समीक्षा की जाएगी। सुरक्षा इंतजामों में खामियां और सुधार पर विचार होगा। पुलिस के आला अफसरों से भी बात की जाएगी। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा कड़ी की जाए। जेलों के सुरक्षा इंतजाम बदले जा रहे हैं।
अफसरों को नोटिस
दंतेवाड़ा जेल ब्रेक के मामले में डीजी जेल एसके पासवान, बस्तर आईजी आरके विज और दंतेवाड़ा एसपी राहुल शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया। गृहमंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि अफसरों से सुरक्षा व्यवस्था में चूक के लिए जवाब मांगा है। जवाब मिलने के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी।