HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

सात बार नहाते हैं सलमान

सलमान ख़ान दिन में पांच व़क्त की नमाज़ पढ़ पाएं या नहीं, पर दिन में सात बार तो वह नहाते ही हैं। सुबह उठने के बाद नहाना, फिर दोपहर में दो-तीन बार स्नान, फिर सात बार नहाते हैं सलमानशाम को और फिर डिनर से पहले और उसके बाद सोने से पहले। शरीर की सफाई को लेकर वह इतने कांशियस हैं कि उन्हें जो साबुन पसंद आ गया, उसी से नहाएंगे।

पिछले दिनों मुंबई में उनके लिए एक हर्बल सोप खोजा जा रहा था, जो सलमान की ताज़ा पसंद है। बांद्रा से लेकर अंधेरी तक साबुन नहीं मिला, तो सल्लू मियां परेशान हो गए और पुराने साबुन से ही स्नान किया। जब वह जोधपुर जेल में बंद थे, तो कहते हैं कि उनकी बार-बार नहाने की आदत से जेल के अधिकारी भी परेशान हो गए थे।

यही नहीं, जेल-यात्रा के आख़िरी दिन उनके परिजनों को दो घंटे इंतज़ार करना पड़ा। कारण- सलमान बिना नहाए बाहर नहीं निकलना चाहते थे और जेल में आख़िरी स्नान उन्होंने ख़ूब मन लगाकर किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: