पानीपत. सेक्टर-11 मोड़ पर काम करने वाले एक मोची की शनिवार को मौत हो गई। सुभाष (35) मूल निवासी मेरठ रोज की तरह अपना काम कर रहा था। काम करते-करते उसकी तबियत बिगड़ गई और वह गिर गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां पर जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने सुभाष की मौत का कारण ठंड लगना बताया है।
ठिठुर गया पारा
हिसार 4.9
अम्बाला 7.7
कुरुक्षेत्र 3.7
करनाल 9.7
सोनीपत 6.4
रोहतक 9.2
पानीपत 9.6
(न्यूनतम तापमान)
बरसात या फिर पाला
प्रदेश में 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। ये बारिश का संकेत हैं। यदि बादल नहीं निकलते हैं तो पाला पड़ने की पूरी संभावना है।
अभी और दिखेंगे तेवर
करनाल.
तेज हवाओं ने लोगों की ठिठुरन और बढ़ा दी है। तेज हवाओं के चलने का प्रमुख कारण मौसम वैज्ञानिक तापमान में नमी का घटना बता रहे हैं, पिछले दो दिन में सुबह की नमी औसत से दस व दोपहर बाद की नमी तीस फीसदी तक घट गई थी। शनिवार को चली तेज हवाओं में नमी दोपहर बाद अचानक 55 फीसदी तक बढ़ गई, जिससे बरसात की संभावना बन गई।