HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

सेना में नौकरी के नाम पर ठगा

ग्वालियर. सेना में नौकरी का झांसा देकर दो युवकों को ठगने के मामले का मुरार स्थित सेना के भर्ती कार्यालय के अधिकारियों ने पर्दाफाश किया है।

डायरेक्टर रिक्रूटिंग आर्मी आफिस मुरार कर्नल ए गर्ग ने बताया कि शनिवार को रमाकांत यादव निवासी लखनपुरा गोरखपुर, आर्मी आफिसर्स के नकली हस्ताक्षर वाले ज्वाइनिंग दस्तावेज लेकर कार्यालय पहुंचा। हस्ताक्षर देख मामला फर्जी पाया गया। जब उससे पूछताछ की तो उसने सच्चई बता दी। उसका कहना था कि 24 नवम्बर को गोरखपुर में सेना में भर्ती थी जिसमें वह सफल नहीं हो सका था। इस बीच वहां एसपी यादव नामक युवक मिला और उसने अपने को सेना का अधिकारी बताकर ग्वालियर में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया।

रमाकांत यहां पहुंचा और एसपी यादव द्वारा बताये ठिकाने पर पहुंच गया। एसपी यादव ने रमाकांत एवं एक अन्य युवक से पहले 25-25 हजार और बाद में ज्वाइनिंग लेटर थमाकर 50-50 हजार रुपए और ले लिए। रमाकांत जब यहां भर्ती कार्यालय पहुंचा और सच्चई पता चली तो सकते में आ गया। उसकी समझ में आ चुका था कि उसके साथ धोखा हुआ है।

कर्नल गर्ग के अनुसार, रमाकांत ने ठग का मोबाइल नंबर और उसकी कार का नंबर भी बताया है। उसके आधार पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। ठगी का शिकार दूसरा युवक अभी अधिकारियों के सामने नहीं पहुंचा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: