मुंबई.
टीवी कलाकार आमिर व संजीदा शेख की जोड़ी ने ‘स्टार प्लस’ के चर्चित रियलिटी डांस शो ‘नच्च बलिए-3’ का खिताब जीत लिया है।
शनिवार देर रात फाइनल मुकाबले में इस जोड़ी ने राखी सावंत और अभिषेक की जोड़ी को हराया। फाइनल में गैस्ट के रूप में सलमान खान भी मौजूद थे। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सलमान ने विजेता जोड़ी का ऐलान किया। पुरस्कार के रूप में विजेता जोड़ी को 20 लाख नकद और एक शैवर्ले ऑप्ट्रा कार उपहार में दी गई।
नतीजा घाषित किए जाने से पहले राखी सावंत के चेहरे पर तनाव साफ दिखाई दे रहा था। हारने के बाद राखी और उनके साथी अभिषेक मंच से बाहर निकल गए। नतीजा घोषित होने के बाद राखी फूट-फूट कर रो पड़ीं।