News
International International पेरिस.
मिस फ्रांस सौंदर्य प्रतियोगिता की प्रैसीडैंट ने इस साल की मिस फ्रांस वलेरी बीग से उनका ताज वापिस मांगा है। 22 वर्षीया मॉडल वलेरी पर यह कार्रवाई एक पत्रिका में उनकी कुछ अर्धनग्न तस्वीरें छपने के बाद की गई है।
मिस मालूम हो कि फ्रांस की उम्मीदवारी से पहले एक करार होता है, जिसके तहत मिस फ्रांस को इस बात की कभी इजाजत नहीं होती कि वह जीवन में कभी भी कहीं नग्न तस्वीरें प्रकाशित कराए। एक पत्रिका में स्विमिंग पूल में वलेरी की सिर्फ बिकनी पहने तैरते हुए तस्वीर छपने के बाद उनके ताज पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। एक अन्य तस्वीर में भी उनको भड़काऊ अंदाज में पोज देते हुए दिखाया गया है।
प्रतियोगिता की प्रैसीडैंट जेनेवीव डी. फॉन्टेनी ने कहा कि मौजूदा मिस फ्रांस में यदि रत्तीभर भी साहस है और वे अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखना चाहती हैं, तो उन्हें खुद आगे आकर कहना चाहिए, ‘मैं मिस फ्रांस का खिताब वापस लौटाती हूं क्योंकि मैं इसके लायक ही नहीं हूं।’
वहीं, वेलेरी का कहना है कि तस्वीरें उनकी मर्जी से नहीं छापी गई हैं। वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी मिस फ्रांस की किसी पत्रिका में ऐसी तस्वीरें छपी हों।