HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

फ्लाइट न उड़ने से एयरपोर्ट पर हंगामा

चंडीगढ़. डेक्कन एयरवेज की दिल्ली-चंडीगढ़-जम्मू फ्लाइट कैंसिल होने से शनिवार को पैसेंजर्स ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। शाम 4.30 बजे फ्लाइट चंडीगढ़ से जम्मू के लिए रवाना होनी थी।

देर शाम तक फ्लाइट न पहुंचने से पैसेंजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। डेक्कन एयरवेज की चंडीगढ़-जम्मू फ्लाइट इस माह 10 से ज्यादा बार कैंसिल हो चुकी है। इसके अलावा जेटलाइट की 4.50 बजे जाने वाली फ्लाइट दो घंटे देरी से उड़ी। पैसेंजर विनीत शर्मा ने आरोप लगाया कि डेक्कन एयरवेज के अधिकारी पैसेंजर्स को हरास करते रहे।

फ्लाइट न पहुंचने की स्थिति में उन्हें पहले सूचना देनी चाहिए, लेकिन एयरलाइंस इस नियम का बिल्कुल पालन नहीं करती। डेक्कन एयरलाइंस के एयरपोर्ट स्थित ऑफिस में फ्लाइट कैंसिल होने का कारण पता करने पर बताया गया कि फ्लाइट दिल्ली से आखिरी क्षणों में रद्द हुई, इसलिए पैसेंजर्स को देरी से सूचना दी गई। जेट एयरवेज के स्टेशन प्रबंधक आबिद हुसैन ने बताया कि उनकी दो फ्लाइटें समय पर उड़ीं।

जेटलाइट की दिल्ली कनेक्टिंग फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर शाम को ट्रैफिक कंजेशन के कारण 2 घंटे देरी से पहुंची। इसके लिए पैसेंजर्स को सूचित कर दिया गया था।

हरासमेंट..
डेक्कन एयरवेज की दिल्ली-चंडीगढ़-जम्मू फ्लाइट कैंसिल
समय पर सूचना न मिलने से पैसेंजर्स को हुई परेशानी
इस माह 10 से ज्यादा बार कैंसिल हो चुकी है डेक्कन एयरवेज की चंडीगढ़-जम्मू फ्लाइट
जेटलाइट की 4.50 बजे जाने वाली फ्लाइट लगभग दो घंटे देरी से उड़ी
एयरपोर्ट पर तैनात डेक्कन एयरवेज के अधिकारियों पर पैसेंजर्स को हरास करने का आरोप
अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली से फ्लाइट आखिरी क्षणों में कैंसिल होने से आई परेशानी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: