News
International International लंदन.
ब्रिटेन में 200 साल के इतिहास में पहली बार समुद्री डाकुओं का हमला सामने आया है। लीवरपूल के मेरसी इलाके में हुए समुद्री डाकुओं के इस हमले में एक कारगो शिप को निशाना बनाया गया था। इसमें दो समुद्री डाकू शामिल थे। जो भी हो, सौभाग्य से जहाज के क्रू-मैंबरों की ओर से जोरदार चुनौती दिए जाने पर ये लोग वहां किसी भी तरह की कोई लूटपाट नहीं कर पाए।
जहाज के मालिक ने इस मामले की जानकारी इंटरनैशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स यानी आईसीसी के मैरीटाइम ब्यूरो में दी। अधिकारियों ने इसे समुद्री डाकुओं का एक असफल प्रयास करार दिया, जो वर्ष 1820 के बाद से यहां दर्ज पहला मामला है।
जहाज के डैक पर चढ़ने की तैयारी थी
हुआ यूं कि जब ये दोनों समुद्री डाकू जहाज के डैक पर चढ़ने की तैयारी में थे तो क्रू-मैंबरों ने उन्हें आईडी प्रूफ देने को कहा, लेकिन वे कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस पर उन्होंने वहां से उतर भागने की कोशिश की। लेकिन इनमें से एक को काबू कर लिया गया, जबकि उसका दूसरा साथी वहां से निकल भागने में कामयाब रहा। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया और जहाज के मालिकों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद मामले को समुद्री डाकुओं का असफल प्रयास भी करार दिया गया।’