HomeNewsNational National

गुजरात चुनाव का फैसला आज, मतगणना शुरू

गांधीनगर. गुजरात में सत्ता का ऊंट किस करवट बैठेगा, यह रविवार को तय हो जाएगा। राज्य में 182 सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से राज्य के 37 मतगणना केंद्रों पर शुरू हो गई। पहला परिणाम सुबह 10 बजे और सभी नतीजे दोपहर 1 बजे तक मिल जाने की संभावना है। मतगणना के लिए 7,700 अधिकारियों-कर्मचारियों को लगाया गया है और सुरक्षा का जिम्मा अर्धसैनिक बलों की 30 कंपनियों को सौंपा गया है।

दूसरी ओर चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव दिग्विजय सिंह और मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों के लिए उनकी जमकर खिंचाई की व नाराजगी जताई, लेकिन बगैर किसी कार्रवाई के उन्हें बरी भी कर दिया। इन तीनों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की गई थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: