अहमदाबाद.गुजरात विधानसभा में एक बार फिर भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। अभी तक 168 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। भाजपा 109 सीटें जीत चुकी है जबकि 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है वहीं कांग्रेस 58 सीटें जीत चुकी है और 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दो सीटें निर्दलीय के खाते में गई है जबकि 1 सीट आगे चल रहे हैं।
मणिनगर विधानसभा सीट मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीत ली है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार दिनशा पटेल को 87,532 मतों से हराया। कांग्रेस ने गुजरात में अपनी हार मान ली है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कांग्रेस की हार को स्वीकार करते हुए नरेंद्र को मोदी को गुजरात में जीत के लिए बधाई दी।
इससे पहले मतगणना आज सुबह 8 बजे से राज्य के 37 मतगणना केंद्रों पर शुरू हुई। मतगणना के लिए 7,700 अधिकारियों-कर्मचारियों को लगाया गया और सुरक्षा का जिम्मा अर्धसैनिक बलों की 30 कंपनियों को सौंपा गया।