गुड़गांव (नई दिल्ली).गुड़गांव के एक मॉल में बम की खबर से हड़कंप मच गया। सभी मॉल खाली करा लिए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऐसी सूचना मिली थी कि गुड़गांव के एमजीएफ मॉल में बम रखा हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही एमजीएफ समेत सभी मॉल को खाली करा लिया गया है। पुलिस और बम निष्क्रिय दस्ता मॉल की तलाशी में जुटे हुए हैं।